कोई भी कामगार जो गृह-आधारित कामगार, स्व-नियोजित कामगार या असंगठित क्षेत्र में कार्यरत वेतन भोगी कामगार है और ईएसआईसी या ईपीएफओ का सदस्य नहीं है, उसे असंगठित कामगार कहा जाता है।
असंगठित क्षेत्र में ऐसे प्रतिष्ठान/इकाइयां शामिल हैं जो वस्तुओं/सेवाओं के उत्पादन/बिक्री में लगी हुई हैं और 10 से कम कामगारों को नियोजित करती हैं। ये इकाइयाँ ईएसआईसी और ईपीएफओ के अंतर्गत कवर नहीं हैं।
यह एक सार्विक खाता संख्या है। यह 12 अंकों की संख्या है जिसे ईश्रम पोर्टल पर पंजीकरण के बाद प्रत्येक असंगठित कामगार को विशिष्ट रूप से प्रदान किया जाएगा। यूएएन नंबर एक स्थायी नंबर होगा अर्थात् एक बार प्रदान किए जाने के बाद, यह कामगार के लिए अपरिवर्तित रहेगा।
कामगार द्वारा ईश्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक हैं- • आधार संख्या • मोबाइल नंबर, आधार संबद्ध • बैंक खाता टिप्पणी - यदि किसी कामगार के पास आधार संबद्ध मोबाइल नंबर नहीं है, तो वह निकटतम सीएससी पर जा सकता/सकती है और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से पंजीकरण कर सकता/सकती है। .
केंद्र सरकार ने ईश्रम पोर्टल विकसित किया है जो असंगठित कामगारों का आधार से संबद्ध एक केंद्रीकृत डेटाबेस होगा। पंजीकरण के बाद, उन्हें पीबीएसबीवाई के तहत 2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। भविष्य में, असंगठित कामगारों के सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ इस पोर्टल के माध्यम से प्रदान किए जाएंगे। आपातकालीन और राष्ट्रीय महामारी जैसी स्थितियों में, पात्र असंगठित कामगारों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए इस डेटाबेस का उपयोग किया जाएगा।
नहीं। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत लाभों या केंद्र/राज्य सरकार द्वारा प्रदाय अन्य लाभों की सीधे कामगार के खाते में बाधारहित प्रदायगी सुनिश्चित करने के लिए बैंक विवरण प्राप्त किए जा रहे हैं।
प्रदान किए गए ईश्रम कार्ड के नवीनीकरण की कोई आवश्यकता नहीं है, कामगार नियमित रूप से अपना विवरण, मोबाइल नंबर, वर्तमान पता आदि अपडेट कर सकते हैं। अपने खाते को सक्रिय रखने के लिए, वर्ष में कम से कम एक बार अपना खाता अपडेट करना आवश्यक है।
एक बार पंजीकृत होने पर, कामगार ईश्रम पोर्टलों पर जाकर या निकटतम सीएससी के माध्यम से अपना विस्तृत ब्यौरा जैसे मोबाईल नंबर, वर्तमान पता, व्यवसाय, शैक्षिक योग्यता, कौशल के प्रकार, पारिवारिक विवरण आदि अपडेट कर सकते है।
यह कार्य की प्रकृति और कार्य को निष्पादित करने के लिए आवश्यक कौशल स्तर के आधार पर तैयार किए गए व्यवसाय का राष्ट्रीय वर्गीकरण है। यह एक अंतर्राष्ट्रीय पद्धति है तथा पूरे देश में एक समान है। व्यवसायों तथा कौशल स्तरों की तुलना, वर्गीकरण व श्रेणीबद्ध करने में यह सहायक है।
पंजीकरण के समय कामगारों को व्यवसाय का चुनाव करना आवश्यक है। पहले स्तर पर कामगार को क्षेत्र का चुनाव करना होगा, जो विस्तृत श्रेणी है जिसके तहत व्यवसाय आता है, जोकि चुनिंदा क्षेत्रों से संबंधित है। दूसरे स्तर पर यूजर को केवल समबंधित कार्य कोड चुनने के लिए मिलेंगे। कामगारों को समबंधित कार्य कोड का चयन करना होगा और जोकि कामगारों के लिए प्रतिचित्रित किया जाएगा।
कौशल, किसी विशेष कार्य को पूरा करने के लिए सीखा जाने वाला या प्राकृतिक क्षमता वाला कार्य है, जबकि व्यवसाय, किसी व्यक्तिविशेष का सामान्य या प्रमुख कार्य या व्यापार विशेष रूप से जीविकोपार्जन के साधन के रूप में है।
यह आधार के साथ जुड़ा एक केंद्रीकृत डेटाबेस है। इसका उपयोग केंद्रीय और राज्य मंत्रालयों द्वारा एकीकृत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभों की सुपुर्दगी के लिए किया जाएगा। यह प्रवासी और निर्माण कामगारों को उनके कार्यस्थलों पर सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी लाभों की सुवाह्यता भी सुनिश्चित करेगा। इसका उपयोग भविष्य में कोविड-19 जैसे किसी राष्ट्रीय संकट के दौरान पात्र कामगारों को सहायता प्रदान करने के लिए भी किया जा सकता है।
आप राष्ट्रीय हेल्प डेस्क पर कॉल कर अपनी शिकायत पंजीकृत कर सकते हैं अथवा ईश्रम शिकायत पोर्टल पर अपनी शिकायत पंजीकृत कर सकते हैं। (https://www.gms.eshram.gov.in/)
कामगार को कोई दस्तावेज़ प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है, परंतु जैसाकि आधार पंजीकरण के लिए अनिवार्य है, उन्हे बैंक खाते के ब्यौरे के साथ अपना आधार कार्ड/संख्या साथ रखना होगा। .
राष्ट्रीय हेल्प डेस्क/शिकायत निवारण तंत्र श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित किया जाएगा तथा राज्य कॉल सेंटर/हेल्प डेस्क राज्यों द्वारा संचालित किए जाएंगे।
पंजीकरण के समय, तस्वीर आधार सेवाओं से ली जाती है इसलिए तस्वीर अद्यतन करने का प्रावधान उपलब्ध नहीं है। हालांकि, यदि कामगार की तस्वीर आधार में अद्यतन है तो यह ईश्रम पोर्टल में भी दिखाई देगा।
आप सीधे हेल्पडेस्क नंबर पर कॉल कर सकते हैं, अपने क्रेडेंशियल्स की पुष्टि करने के बाद, eShram पोर्टल पर आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। वैकल्पिक रूप से, आप मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए eShram पोर्टल या निकटतम CSC/SSK's केंद्र पर भी जा सकते हैं।